तुलजापुर एक खूबसूरत स्पॉट, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले स्थित तुलजापुर एक खूबसूरत और राज्य का लोकप्रिय नगर है, जो अपने प्राचीन मंदिरों और अन्य संरचनाओं के लिए जाना जाता है। राज्य के ऐतिहासिक स्थल का हिस्सा होने के कारण यहां कई अद्भुत प्राचीन संरचनाओं व स्मारकों को देखा जा सकता है।आप यहां सदियों पुराने मंदिरों से लेकर किले और गुफाएं भी देख सकते हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए तुलजापुर एक आदर्श स्थल है। अगर आप एक ऑफबीट ट्रैवलर हैं, तो महाराष्ट्र के इस खास स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। शहर भ्रमण की शुरुआत आप यहां के सबसे मुख्य आकर्षण देवी तुलजा भवानी मंदिर के दर्शन से कर सकते हैं। तुलजा देवी के नाम पर इस नगर का नाम तुलाजपुर रखा गया था। यह एक प्राचीन मंदिर है जो देवी तुलजा भवानी को समर्पित है। माना जाता है कि यह प्राचीन मंदिर 12 शताब्दी के दौरान बनाया गया था। देवी की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में स्थापित है। इसके अलावा आप यहां घाट शिला मंदिर, धाराशिव जैन गुफा, नलदुर्ग किला इत्यादि घूम सकते हैं। कैसे पहुंचे-दिल्ली से उस्मानाबाद पहुंचने के लिए आपको मुंबई या पुणे जाना होगा। इन दोनों जगहों से आप उस्मानाबाद बस या ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई या पुणे आप फ्लाइट या ट्रेन से आ सकते हैं।कहां ठहरें-यहां ठहरने के लिए कई होटल हैं जहां आप आराम कर सकते हैं। जिसमें होटल साई लीला, यवुराज लॉज, होटल पुष्पक पार्क, प्रतिभा एक्सक्लूसिव, होटल रोम पैलेस इत्यादि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2z5hi6s
कोई टिप्पणी नहीं