Breaking News

असम के इस पुल पर सेल्फी लेने पर लगेगा जुर्माना, पार्किंग भी कर दी बैन


असम प्रसाशन ने सराईघाट पुल को नो पार्किंग और नो सेल्फी जोन घोषित कर दिया है। अबसे सराईघाट पुल पर आप सेल्फी नहीं खींच पाएंगे और अगर आप सेल्फी खींचते पाए गए तो आपको सीधे 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।केवल सेल्फी ही नहीं बल्कि सराईघाट पुल पर वाहन को खड़े करने पर भी 10 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है।ब्रह्मपुत्र पर बने सराईघाट पुल पर अकसर होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए और दोनों पुलों पर यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से कामरूप (मेट्रो) के जिला उपायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से यह दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत दोनों पुलों को सुरक्षित इलाका घोषित करते हुए इसे नो पार्किंग और नो सेल्फी जोन घोषित किया गया है।दरअसल पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है कि सेल्फी खींचने के लिए लोग अकसर पुल पर अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे व्यस्त एवं महत्वपूर्ण सराईघाट के दोनों पुलों पर भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है।वही कई बार सेल्फी खींचने के चक्कर में पुल पर दुर्घटनाएं भी घट रही है। इसी के मद्देनजर प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PWZHEU

कोई टिप्पणी नहीं