Breaking News

इस जगह अपने पार्टनर के साथ जाना ना भूलें, देखें ये VIDEO


घूमने-फिरने का प्लान आप अपने पार्टनर के साथ बना सकते हैं, इसके लिए भारत का उत्तर पूर्वी छोर सबसे आदर्श विकल्प होगा। नॉर्थ इस्ट हर तरह के पर्यटकों के साथ प्रेमी जोड़ों को भी आने का अवसर प्रदान करता है। सात प्रदेशों वाले इस प्राकृतिक खंड में कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां आप एक यादगार पल बिता सकते हैं। इसमें नागालैंड का राजधानी शहर कोहिमा अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सौदर्यता के लिए जाना जाता है। कुदरती सुंदरता का आनंद उठाने के लिए यहां दूर-दूर से सैलानी पहुंचते हैं। खासकर विदेशी पर्यटकों के मध्य यह जगह काफी लोकप्रिय है। नागालैंड अपनी विविध लोकसंस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप पार्टनर के साथ एक यादगार समय बितान चाहते हैं तो यहां की सैर का प्लान जरूर बनाएं। आप यहां नागालैंड राज्य संग्रहालय, जूलॉजिकल पार्क, कैथोलिक कैथेड्रल, दजुको घाटी आदि जगहों की सैर का प्लान बना सकते हैं। बता दें कि नागालैंड में सिर्फ एक ही एयरपोर्ट है और यह हवाईअड्डा, कोहिमा शहर से 68 किमी की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे से कोलकाता और गुवाहटी के लिए नियमित रूप से उड़ान भरी जाती हैं। वहीं सड़क मार्ग की बात करें तो कोहिमा, उत्तर-पूर्व के सभी प्रमुख स्थानों जैसे . गुवाहटी, इम्फाल, शिलांग और दीमापुर सहित कई स्थानों से भली-भांति जुड़ा हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NFfOWx

कोई टिप्पणी नहीं