Breaking News

तालिबान के ठिकानों पर अफगान सुरक्षाबलों का हमला, 2 कमांडर ढेर

काबुल। अफगानिस्तान में दक्षिणी जाबुल प्रांत की राजधानी कलात के बाहर आतंकियों के गुप्त ठिकानों पर सेना के हवाई हमलों में तालिबान के दो वरिष्ठ कमांडर ढेर हो गए। यह जानकारी प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद मुस्तफा मायर ने दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अमरीका की अगुवाई में गठबंधन सैन्य बल द्वारा अमकी इलाके में तालिबान के गुप्त ठिकानों पर शुक्रवार को किए गए हमले में तालीबानी कमांडर मुल्ला असद और मुल्ला सांगरी मौके पर ही ढेर हो गए और कुछ अन्य घायल हो गए। तालिबानी आतंकवादियों ने इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

मैवंद जिले में 7 आतंकी हुए थे ढेर
इससे पहले बुधवार को मैवंद जिले में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों को ढेर कर दिया था। पुलिस प्रमुख अब्दुल बशीर खाख्सर ने कहा, "यह झड़प बुधवार रात को उस वक्त हुई, जब आतंकियों ने कुछ सुरक्षा चौकियों में आग लगा दी, जिसके बाद सरकारी बलों ने जमीन और हवा से जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को निशाना बनाया।" उन्होंने कहा कि सरकारी बल कंधार प्रांत में आतंकियों को निशाना बनाना जारी रखेंगे।

बघलान प्रांत में 4 आतंकी मारे गए
उधर, बघलान प्रांत में सेना के हमले में तालिबान के एक मुख्य कमांडर कारी कयूम समेत चार आतंकी मारे गए थे। सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा था कि "सुरक्षा बलों ने बघलान प्रांत के डंड-ए-घोरी जिले में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले में आठ अन्य आतंकी घायल हुए।
फरयाब प्रांत में 50 से ज्यादा आतंकी हुए थे ढेर
इससे पहले सोमवार को फरयाब प्रांत में तालिबान आतंकियों पर हवाई हमलों में पचास से अधिक तालिबानी मारे गए थे । जबकि दस से अधिक घायल हुए थे। अफगान सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने कहा कि तालिबान आतंकियों के एक समूह ने सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए एक मार्ग को अवरुद्ध किया था। सरकारी बलों ने इन आतंकियों पर कई हवाई हमले किए जिनमें 54 आतंकी मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4eDD6

कोई टिप्पणी नहीं