इमरान खान के टेढ़े तेवर, फ्रांस के राष्ट्रपति के फोन लेने से किया इनकार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैंएक ओर भारत से लगातार बातचीत की पहल करने वाली पाक सरकार ने फ्रांस अपने तगड़े रूख दिखा रही है। दरअसल शुक्रवार फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने दो बार पाक के पीएम इमरान खान को फोन किया, लेकिन खान ने दोनों बार फोन काट दिया।
फोन पर आने से किया मना
पिछले महीने आम चुनावों में सबसे शक्तिशाली पार्टी के रूप में उभरी पीटीआई के चीफ इमरान खान को पीएम बनने पर दुनियाभर से बधाईयां मिल रहीं हैं। दुनिय भर के नेता इमरान खान से भविष्य की सहयोग की रणनीति पर विचार विमर्श करने की योजना में हैं। ऐसे ही किसी इरादे से राष्ट्रपति मैक्रों ने इमरान को फोन किया तो इमरान ने जवाब में कहलवाया कि 'उनसे कह दो कि मैं बिजी हूं।'
वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक कर रहे थे इमरान
इस बारे में पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जब इमानुएल का फोन आया, तब इमरान कुछ वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने फोन लेने से मना कर दिया। यही नहीं जब दोबारा फोन आया तब भी उनकी पत्रकारों के साथ बातचीत जारी थी। इस बार भी उन्होंने फोन लेने से मना कर दिया।
पाकिस्तान में हो रही है इमरान की तारीफ
हालांकि कहा जा रहा है कि दूसरी बार फोन आने पर पाक विदेश सचिव तेहमिना जंजुआ चाहती थीं कि इमरान इस बार बात कर लें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इमरान के इस कदम की तारीफ करते हुए वहां मौजूद रहे वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट किया, 'नया पाकिस्तान, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फोन किया, लेकिन वो पत्रकारों के साथ मीटिंग में व्यस्त थे। विदेश सचिव तेहमिना जंजुआ चाहती थीं कि पीएम फोन पर बात कर लें, लेकिन पीएम ने कहा कि मैं यहां व्यस्त हूं, उनसे कहो कि 30 मिनट में फोन करें।' बता दें कि पाकिस्तान में इमरान के इस फैसले की काफी प्रशंसा की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PTucfo
कोई टिप्पणी नहीं