Breaking News

Tripura में मोदी के मंच पर छा गया ये लड़का, PM काे दिया ये अनोखा तोहफा


त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए गुरूवार को पीएम मोदी राज्य के दौरे पर थे। जहां उन्होंने दो रैलियों को संबोधित किया पहला सोनामुरा में तो दूसरी कैलाशहार में। पीएम मोदी ने त्रिपुरा के सोनामुरा रैली को संबोधित करने के बाद उत्तरी त्रिपुरा के कैलाशहार पहुंचे आैर वहां पर अपनी दूसरी रैली को संबाेधित किया। उस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर एक बच्चा नजर आया जिसने वहां पर मौजूद सभी का ध्यान अपनी आेर आकर्षित किया। मोदी ने इस बच्चे का दुलार किया और प्यार से उसे निहारने लगे। मोदी के मंच पर ये बच्चा सभी के आकर्षण बन गया। कैलाशहार में मोदी की रैली के मंच पर इस बच्चे ने पीएम मोदी को उनका एक चित्र भेंट किया। पीएम मोदी ने भी इसे प्यार से स्वीकार कर लिया।पीएम ने लेफ्ट सरकार पर हमला बोला दोनों रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य के विकास का संदर्भ देने के लिए ‘हीरा’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने 25 साल से लगातार वाम शासन वाले राज्य में समृद्धि और विकास के लिए ‘हीरा’ पर जोर दिया। उन्होंने हीरा का मतलब बताया कि एच से हाइवे (राजमार्ग), आई से इंटरनेट वे, आर से रोडवेज और ए से एयरवेज।मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से राज्य में माणिक सरकार के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंकने और विकास के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की। बाद में उनाकोटी जिले के कैलाशहर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के अंतिम शासक बीर विक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के ख्वाबों को पूरा करेगी।बता दें कि राज्य में 18 फरवरी को चुनाव होने हैं आैर 3 मार्च को चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी। पूर्वोत्तर के इस राज्य में बीजेपी की मौजूदगी नहीं है, लेकिन हालिया समय में वाम मोर्चे के इस गढ़ में पार्टी ने खुद को मुख्य प्रतिद्धंद्वी के तौर पर खड़ा किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q1k17S

कोई टिप्पणी नहीं