सरकार ने दिया जबरदस्त तोहफा, एक झटके में इस गांव का हर व्यक्ति बन गया Crorepati

आपने सबसे अमीर व्यक्ति, अमीर देश, अमीर परिवार के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एशिया के सबसे अमीर गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां दोस्तों पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश का बोमजा गांव एक ही दिन में एशिया का सबसे अमीर गांव बन गया है। बता दें कि गांव में भूमि अधिग्रहण के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 40 करोड़ 80 लाख का मुआवजा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बोमजा गांव में 31 घरों के लिए यह फंड दिया है। बता दें कि तवांग के इस गांव में सरकार ने जमीन का अधिग्रहण किया हैं। पांच साल पहले के इस अधिग्रहण का मुआवजा सरकार ने इन गांव वालों को गुरूवार को दिया गया। रक्षा मंत्रालय तवांग के गैरीसन में एक विशेष प्लांट यूनिट बनाएगा। जिसके लिए इस गांव की 200.056 एकड़ जमीन के अधिग्रहण करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने ये राशि दी है। एेसा कहा जा सकता है कि बाेमजा में प्रति घर के पीछे करोड़ों रु दिए गए हैं। एक परिवार की जमीन को कब्जा करने के लिए करीब 2.44 करोड़ रूपए का मुआवजा दिया गया है। गांव वालों को ये राशि राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू द्वारा वितरित की गर्इ। खांडू ने गुरूवार को गांव वालों को मुआवजे का चेक सौंपा। गौरतलब है कि गांव के 31 परिवारों में से 29 परिवारों के जमीन पर कब्जा करने के लिए केंद्र सरकार ने 1.09 करोड़ रु तो एक परिवार को 2.45 करोड़ आैर वहीं एक दूसरे परिवार को 6.73 रु का मुआजवा दिया है। जिससे अरुणाचल प्रदेश का ये गांव एशिया का सबसे अमीर गांव बन गया है। बता दें कि अधिग्रहण का कर्इ गांव वालों ने विरोध भी किया था क्योंकि वे पचास साल पहले ली गर्इ जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O4FD5J
कोई टिप्पणी नहीं