Breaking News

दिन दहाड़े उगाही करते हुए Viral हो गया असम का ये पुलिस वाला


एक तरफ जहां देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की मुहीम चल रही तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इसका मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं जी हां एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रॉफिक पुलिस वाला उगाही करते हुए दिख रहा है।घटना असम के गोलाघाट ज़िले के ऐरंगापार की है, जहां दिन दहाड़े ट्रॉफिक पुलिसवाला रिश्वत लेते कैमरे पर कैद हो गया यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसवाला रिश्वत के लिए मोलभाव करते हुए नज़र आ रहा है। पहले उसे पैसे दिए जाते हैं तो वो इंकार कर देता है, क्योंकि वो कम होते हैं वो और ज़्यादा पैसे की मांग करता है और जब दुबारा उसे मन मुताबिक रिश्वत मिलती है तो वो हँसकर वो पैसे अपनी जेब में डाल लेता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रॉफिक पुलिसवाले ने गाड़ीवाले से 1000 रुपये की मांग की, गाड़ीवाले ने उसे 300 रुपये दिये तो उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया, इसके बाद गाड़ीवाले ने किसी तरह उसे 1000 रुपये दिए और पुलिसवाले नें हंसकर वो पैसे अपनी जेब में डाल लिए। इस पूरी घटना को इलाके के ही एक व्यक्ति ने अपने फोन में रिकार्ड कर लिया और फिर ये सोशल मीडिया पर दाल दिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है।ऐसे ही रिश्वतखोर पुलिस वाले के कारण आज लोगो का विश्वास सच्चाई और ईमानदारी से उठ गया है और इस कारण पूरा डिपार्टमेंट ही बदनाम होता है भले ही मोदी जी कह चुके हों कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा लेकिन ये पुलिस वाले तो दिनदहाड़े ही रिश्वत खा भी रहे हैं और ईमानदारी का मजाक भी बना रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q1jZwM

कोई टिप्पणी नहीं