Breaking News

आपको जन्नत की सैर कराएंगे भारत के ये खूबसूरत नजारे


पृथ्वी कई चीज़ों से मिल कर बनी है। इन सब चीज़ों की बदौलत ही एक ऐसे ग्रह का निर्माण हो पाया है, जहां जीना संभव है। आज हमारे आस-पास एक दुनिया है, कहीं बड़ी-बड़ी इमारतें हैं तो कहीं खेतों की हरियाली और किसी जगह कारखानों से निकलता धुआं हैं तो किसी जगह शांति ने अपना बसेरा नीले आसमान के नीचे बिछा रखा है आज हम आपको प्रकृति के ऐसे नज़ारों से वाकिफ करवाएंगे जिनको देखकर आप कहेंगे कि जन्नत तो बस यहीं है।रूपकुंड झीलउत्तराखंड के गढ़वाल में वादियों के नज़ारे आपको वशीभूत कर लेंगे। रूपकुंड झील के चारों और जमी बर्फ़ आपके मन को मोह लेने के लिए काफ़ी है। यहां कई सालों से लोगों के कंकाल भी मिलते आ रहे हैं। इसीलिए इसकी सुंदरता रहस्यमय भी हो जाती है।पैंगोंग झीलये झील लेह से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर है। बाइकर्स के बीच में ये काफ़ी प्रचलित है। इस झील के आस-पास आपको याक और पारम्परिक पोशाक पहने घूमते स्थानीय लोग मिल जायेंगे। यहां जैसी शांति आपने कभी महसूस न की होगी।खजरइसे भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। ये हिमाचल प्रदेश में है। यहां का घना जंगल और पक्षियों की अलग-अलग आवाजें आपका दिन बना देंगी।जुकोउ घाटीइस घाटी पर सैर करने का मज़ा ही कुछ और है। जहां तक निगाहें जाती हैं, वहां तक हरियाली और उबड़-खाबड़ पहाड़ियों का ही दीदार होता है।नोहकलिकाइ फॉल्सये चेरापूंजी के पास ही है। 1100 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी देखने के बाद नज़ारे देखने की तमन्ना को थोड़े पंख से लग जाते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IsdtMI

कोई टिप्पणी नहीं