Breaking News

शहर से दूर गर्लफ्रेंड के साथ बनाएं इन जगहों का प्लान, रोमंटिक होगा सफर


अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कही जाने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपको भारत की कुछ एेसी जगहों के बारे में बताएगें जहां पर अाप दोनें अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। यहां पर जाने के लिए आपको वजह की फिक्र भी नही करनी पड़ेगी। तो आइए जानते है भारत की ये कम बजट में घुमने वाली जगहें।शिलांग मेघालय की राजधानी शिलांग एक सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां की ऊंची ऊंची पहाडियाें के कारण इसे पूर्वोत्तर का स्टॉकलैंड भी कहा जाता है।यहां पर देखने के लिए बहुत सारे वाटर फाल्स और सड़क किनारे पाइन के पेड़ हैं। यहां पर घूमने के लिए मॉसिनराम, शिलांग पीक, डॉन बास्को म्यूजियम, लेडी हैदरी पार्क और पोलिस बाजार है।होशर्ली हिल्स आंध्र प्रदेश में समुद्र तल से 1265 मीटर की ऊंचाई पर बसे होशर्ली हिल्स आपके लिए बेहतर डेस्टिनेशन है। क्योंकि यहां का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यहां की सड़कें बीड़ी की पत्तियों और चंदन के पेड़ों से घिरी रहती है। इसलिए कई बार यहां की खाली सड़कों पर आपको भालू, जंगली कुत्ते, सांभर और चीते अादि भी नजर अा सकते हैं। तवांग इनके अलावा आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अरूणांचल प्रदेश के तवांग का प्लान भी बना सकते हैं। यहां पर आप तवांग वार मेमोरियल, सेला पास, जसवंत गढ़, क्रॉफ्ट सेंटर, वाप तेंगकांग, गोरिचेन पीक और बाप तेंगकांग वाटरफॉल अादि जगहों पर घुम सकते हैं। समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर बसे होने कारण यहां का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है। यह जगह बहुत ही शांत और खूबसूरत होने के कारण हर किसी को अपनी अौर आकर्षित करती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RfKAro

कोई टिप्पणी नहीं