लाखों रूपये की अगर की लकड़ियों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

पलटन बाजार पुलिस ने सोमवार रात गांधी बस्ती के इस्लामपुर में अभियान चलाकर भारी मात्रा में अगर को लकड़ियों के साथ चार तस्करों को धर-दबोचा । गिरफ्तार तस्करों का नाम अहमद कौशर ( 30, अली नगर, होजाईं), अनवर हुसैन ( 48, अली नगर, होजाई ), निजामुद्दीन ( 48, अली नगर होजाई) और मसुदुल्लाह ( 25, निलाम बाजार, करीमगंज) है । पुलिस ने बताया कि सुचना मिली थी कि गांधी बस्ती के इस्लामपुर में भारी मात्रा में अगर की लकड़ियां छिपाकर रखी गई है । इस सूचना के आधार पर पलटन बाजार पुलिस की टीम इस्लाम पुर में अभियान चलाकर अगर को लकडियों के जब्त किया । जब्त अगर की लकडियों को इस्लामपुर के एक घर में छिपाकर रखा गया था । पूछताछ में इन चारों तस्करों ने बताया कि अगर की लकडियों को डोजाई से लाया गया था, जिसे पहले हातीगांव उसके बाद इस्लामपुर में छिपाकर रखा गया था । अगर को लकडियों को बाहरी राज्य में भेजने की योजना थी । जब्त अगर की लकडियों को कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है । पुलिस ने बताया कि अगर की लकडियों को 14 कार्टूनों में छिपाकर रखा गया था । इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । फिलहाल चारों से गहन पूछताछ जारी है ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PDlNM1
कोई टिप्पणी नहीं