दिखौ नदी हादसा : खोज में उतरे भारतीय नौसेना के गोताखोर

शिवसागर जिले के दिसियाल के पास दिखौ नदी में लापता एक ही परिवार के पांच लोगों की तलाश में विशाखापट्टनम से पहुंचे भारतीय नौसेना के गोताखोरों ने आज दिन भर नदी की खाक छानी, मगर सफलता के नाम पर कुछ भी हासिल नहीं हुआ । मालूम हो कि नौसेना के दस जवान कल विशाखापट्टनम से शिवसागर पहुंचे और आज सुबह जवानों ने नहीं में खोजी अभियान चलाया । साथ में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने भी उनका सहयोग किया, लेकिन नतीजे के नाम पर कुछ भी हासिल नहीं हुआ । मालूम हो कि सोनर सिस्टम के अलावा कई अत्याधुनिक संयंत्रों से लैस नौसेना के गोताखोरों के आज दोपहर लगभग 12 बजे उम्मीद की एक किरण दिखी, जब नदी के बीच बांसों के बीच कुछ नजर आया, लेकिन यह आशा भी तुरंत ही निराशा में बदल गई । बाद में दल ने कई किलोमीटर दूर तक अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली । अभियान के दौरान इको सिस्टम से मिली प्रतिध्वनि के आधार पर नौसेना के दल ने पांच स्थानों को चिन्हित किया, जहां एनडीआरएफ एसडीआरएफ सेना तथा जिला प्रशासन की और से पांचों स्थानों पर अभियान चलाया गया, मगर सफलता नही मिली । मालूम हो कि शिवसागर जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों को लेकर जा रही कार दुर्घटनावश गौरीसागर के दिसियाल स्थित दिखौ नदी में शनिवार की शाम समा गई थी । तलाश में मंगलवार की सुबह 6 बजे से नौसेना की 10 सदस्यीय टीम जुट गई । हादसे के चार दिन बाद भी कार समेत नदी में डूबे पांच लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है । दूसरी ओर अग्निशमन व आपातकालीन सेवा के निदेशक व असम पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक भाष्कर ज्योति महंत ने जवानों के साथ अभियान में हिस्सा लिया । वहीं जोरहाट लोस के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा आमगुड़ी के विधायक प्रदीप हजारिका व माहमारा के विधायक जोगेन महन समेत शिवसागर के जिला उपायुवत पल्लव गोपाल झा व जिला पुलिसअधीक्षक सुबोध सोनोवाल तथा जिला प्रशासन के सभी आलाधिकारीयों ने भी खोजी अभियान में भाग लिया ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wMffUl
कोई टिप्पणी नहीं