फरार एसीएफ अधिकारी गिरफ्तार , 2 दिनों की रिमांड पर

गोलाघाट जिले के देंग्रांग बालू महल घोटाले मामले में आर्थिक अपराध (बीआईईओ) ने भगौड़े एसीएफ अधिकारी प्रफुल्ल चंद्र लहकर को गिरफ्तार कर लिया। बीआईईओ की ने लहकर को उजान बाजार इलाके से गिरफ्तार किया। इस सिलसिले में बीआईईओ की डीएसपी पूनम पेगु ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि पेगु उजान बाजार इलाके में छिपे हुए हैं। इस सुचना के आधार पर बीआईईओ की टीम ने उजान बाजार इलाके में अभियान चलाकर पेगु को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सभी 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि लहकर बीते कई दिनों से फरार था। आज बीआईईओ ने लहकर को न्यायालय में पेश किया , जहां न्यायालय ने उसे 2 दिनों की बीआईईओ की रिमांड पर भेज दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oIdi70
कोई टिप्पणी नहीं