Breaking News

असम: शिवसागर में पहली बार बड़े स्तर पर होगा जन्माष्टमी कार्यक्रम


श्री मारवाड़ पंचायत जन दातव्य समिति द्वारा आगामी 2 सिंतबर को स्थानीय मिलन मंदिरम में होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस बार जन्माष्टमी को लेकर समाज के वर्गों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि कई साल के बाद पंचायत समिति जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से बड़े रूप में मनाने जा रही है। इसके लिए पंचायत की सांस्कृतिक उप समिति के चेयरमैन चंपालाल तोषनीवाल के नेतृत्व व मारवाड़ी युवा मंच, प्रगति शाखा के सहयोग से विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की सुंदर रूपरेखा तैयार की गई है। ताकि समाज के हर उम्र की भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे झांकी सजावट प्रतियोगिता से शुरु होगा। इसके बाद गणेश वंदना, जन्माष्टमी विशेष पूजा, थाली सजावट, लड्डू गोपाल सजावट, फैंसी ड्रेस, भजन गायन, नृत्य प्रतियोगिता के अलावा कई कार्यक्रम होंगे। पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व सचिव विजय छावछरिया के अनुसार आज के आधुनिकता की भौतिक दौड़ में हम लोग अपनी कला, संस्कृति, संस्कार भूल चले जा रहे हैं और इससे सबसे ज्यादा पीडि़त भावी पीढ़ी है। आदि काल से ही हमारी संस्कृति को बचाए रखने में त्यौहारों की अहम भूमिका रही है। हमें हमारे सारे भारतीय त्यौहार धूमधाम से मनाने चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MKrNpD

कोई टिप्पणी नहीं