Breaking News

चीन का वाटर अटैक, असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात, मेघालय में भी जारी चेतावनी


चीन में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सांगपो नदी इतने उफान पर है कि इसने 150 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिस कारण से चीन ने तिब्बत से निकलने वाली सियांग नदी में रिकॉर्ड तोड़ पानी छोड़ा है। चीन द्वारा छोड़े गए पानी के कारण असम आैर अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अरूणाचल प्रदेश के बाढ प्रभावित एक द्वीप में फंसे 19 लोगों को शुक्रवार को वायुसेना ने हवाई मार्ग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि असम के धेमाजी जिले से 200 से अधिक लोगों को बचाया गया।मेघालय में जारी बाढ़ की चेतावनीअसम आैर अरुणाचल के बाद अब मेघालय में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गर्इ है।एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय में पश्चिमी गारो हिल्स, उत्तरी गारो हिल्स और दक्षिण गारो हिल्स के उपायकुत को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। साथ ही अगले 24 घंटों में किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने को कहा गया है।चीन द्वारा छोड़े गए पानी से उफान पर ब्रह्मपुत्र राजस्व और आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने तीनों जिलों के उपायुक्तों को भेजे गए एक जरूरी संदेश में कहा है कि चीन सरकार की ओर से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण ब्रह्मपुत्र के जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। बता दें कि सियांग नदी मूल रूप से तिब्बत से निकलती है और चीन में इसे सांग्पों के रूप में जाना जाता है। यह लोहित और दिबांग नदी के साथ मिलकर असम में ब्रह्मपुत्र नदी में तब्दील हो जाती है। 24 घंटों से फंसे 19 लोगों को बचाया पूर्वी सियांग के जिला आयुक्त तामियो तताक ने बताया कि अरुणाचल के पूर्वी सियांग जिले में पिछले 24 घंटों से फंसे 19 लोगों को बचाया गया। जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायुसेना ने बचाव अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर से व्यक्तिगत तौर पर बचाव अभियान पर नजर रखी। उन्होंने बताया कि लोकसभा सांसद निनोंग इरिंग और पासीघाट पश्चिम से विधायक तातुंग जमोह के साथ पुलिस और स्थानीय लोगों ने पशुओं को बचाने में मदद की। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों द्वारा बचाए गए 200 अन्य लोग पूर्वी सियांग के निकट धेमाजी में खेती के लिए चले गए थे।पानी का स्तर बढ़ने से खतरे में ये इलाके सियांग में पानी का स्तर बढऩे के बाद पूर्वी सियांग और असम में सीमावर्ती धेमाजी, लखीमपुर और डिब्रूगढ़ जिलों में गुरुवार को अलर्ट जारी किया गया था। अरुणचाल के विधायक लोंबो तेयांग ने कहा कि पूर्वी सियांग के मेबो क्षेत्र में नदी के किनारे रह रहे करीब 1000 परिवार प्रभावित हुए हैं। तेयांग ने भरोसा दिया कि सभी पुर्निनमाण के लिए एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wBwyXx

कोई टिप्पणी नहीं