आगामी लोकसभा चुनाव में तुरा सीट से खड़ी हो सकती है अगाथा

सत्तारुढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) तुरा संसदीय सीट से आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक अगाथा संगमा को प्रोजेक्ट करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के मुख्य सलाहकार थॉमस ए संगमा ने बताया कि एनपीपी निश्चित रूप से तुरा लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार उतारने पर फैसला करेगी। अगले हफ्ते कोनराड लोकसभा की सदस्ययता से इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि दे दक्षिण तुरा से बतौर विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। कोनराड के इस्तीफ के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा कि दिल्ली के लिए अगाथा संगमा को प्रोजेक्ट किया जाए या नहीं। थॉमस ने कहा कि चूंकि सीट खाली होने के बाद कोई उप चुनाव नहीं होगा, इसलिए पार्टी उचित समय पर लोकसभा सीट के लिए अपने नामांकित उम्मीदवार पर निर्णय लेगी। ऐसी खबर है कि तुरा संसदीय सीट पर अगले साल लोकसभा के आम चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी। मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति ने भी इस संबंध में अपनी आगामी रणनीति पर कोई फैसला नहीं लिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा सीट के लिे पार्टी ने किसी के नाम को आगे बढ़ाने की योजना है तो एमपीसीसी के अध्यक्ष सेलेस्टीन लिंग्दोह ने कहा कि ऐसी कोई बात अभी तक नहीं हुई है। उनका कहना था कि उन्हें नहीं लगता कि अब तुरा सीट के लिए कोई उप चुनाव होगा। छह महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में उन्होंने संकेत दिया कि इस विषय पर फैसले लेने के लिए अभी समय है। तुरा संसदीय सीट पर साल 2016 में हुए उप चुनाव में कोनराड भारी मतों से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस को हराया था। पिता पीए संगमा के निधन के बाद कोनराड ने उक्त चुनाव का सामना किया था। कांग्रेस के टिकट से खड़ी पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की पत्नी व विधायक दिक्कांची डी शिरा को उन्होंने हराया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4PlER
कोई टिप्पणी नहीं