Breaking News

टेरर फंडिंग मामले में NIA ने महिला के पास से जब्त किए 48 लाख


मणिपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन कंगलेपक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) की गतिविधियों की जांच के दौरान एक महिला से 48 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। एजेंसी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी और संगठन की गतिविधियों से संबंधित गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत मार्च 2017 के मामले की जांच कर रही है।एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक मुटूम श्यामो सिंह द्वारा एकत्रित आतंकवादी निधियों को छिपाने के उद्देश्य से सोबिता देवी द्वारा प्रमोदीनी को राशि सौंपी गई थी, जो कि संगठन केसीपी के समर्थन में उनकी गतिविधियों के हिस्से के रूप में थीं। बता दें कि, एनआईए ने 6 जुलाई को मुटूम श्यामो सिंह को केसीपी में सक्रिय भागीदारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में पुराने और नए कंरेसी जब्त किए गए थे। ये सभी आतंकवादी गतिविधियों के लिए थे।इस मामले की जांच के दौरान, आरोपी व्यक्ति खोईरोम रणजीत सिंह, केसीपी के चीफ कमांडर और उनके सहयोगियों में इरंगबम सनातोम्बी देवी और पी प्रेम कुमार मीतेई को गिरफ्तार कर लिया गया था। पिछले साल 10 जुलाई को दिल्ली के एनआईए स्पेशल कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। इसी मामले में सनबाम इनाबी सिंह के खिलाफ एक चार्जशीट 24 मई को दायर की गई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wEb9ga

कोई टिप्पणी नहीं