Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को लगा बड़ा झटका


असम गण परिषद ने आगामी पंचायत चुनाव खुद के दम पर लडऩे का फैसला किया है। हालांकि लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मित्रता को लेकर पार्टी ने बाद में निर्णय लेने की बात कही है। आमबाड़ी स्थित अगप मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में तृणमूल स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों ने राज्य की राजनीति में क्षेत्रीयतावादी पार्टी की सशक्त भूमिका की जरूरत पर बल दिया और जमीनी स्तर पर पार्टी की साख को मजबूत करने पर बल दिया। अधिकांश वक्ताओं ने मित्रदल की सरकार में रहते हुए भी अगप की अपनी क्षेत्रीयतावादी सोच व पहचान को हमेशा बनाए रखने की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य का सही विकास क्षेत्रीय पार्टी ही कर सकती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मित्रता रहेगा या नहीं इसको लेकर भी पार्टी कार्यकारिणी में चर्चा हुई। हालांकि बैठक में इस पर सही समय आने पर किसी नतीजे पर पहुंचने तथा इस पर बाद में फैसला लेने पर ही बल दिया। एक अन्य फैसले के तहत अगप कार्यकारिणी ने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के दिन सरकारी बंद की घोषणा करने की मांग की है। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस संदर्भ में शीघ्र की राज्य सरकार को एक पत्र भेजकर यह मांग रखने पर सहमति जताई है। बैठक में दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि और वरिष्ठ पत्रकार तथा राज्यसभा सदस्य रहे कुलदीप नैय्यर के निधर पर शोक व्यक्त किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4Pd8l

कोई टिप्पणी नहीं