आज से तीन दिन होंगे बेहद खतरनाक, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, रहें अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ के लिए कई राज्यों भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के दक्षिणी इलाके में आज भी तेज बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।1 सितंबर का मौसम:दिल्ली, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक के इलाकों में बारिश की संभावना।2 सितंबर का मौसम:अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभवाना। 3 सितंबर का मौसम: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NClHUB
कोई टिप्पणी नहीं