मिजोरम में म्यांमार से लगी सीमा पर एक और आव्रजन चौकी गई खोली

भारत ने मिजोरम से लगी म्यांमार की सीमा पर एक आव्रजन चौकी खोली है। भारत का यह कदम पूर्व के पड़ोसियों से बढ़ती नजदीकियों को दर्शाता है। गृहमंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने मिजोरम में जोख्तावर क्षेत्र को आधिकारिक आव्रजन केंद्र निर्दिष्ट किया गया है। यहां से म्यांमार जाने और आने वाले यात्री वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ भारत की ओर से आवगमन करेंगे।भारत और मिजोरम के जोख्तावर-रिह में सीमा खोलने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। जोख्तावर मिजोरम के चम्फाई जिले में स्थित है और रिह म्यामां के चिन प्रांत में है। सितंबर में मिजोरम के लॉग्तलाई जिले के जोरिनपुई में भी म्यामां से लगने वाली सीमा पर एक आव्रजन चौकी खोली गई थी।भारत, म्यामां के साथ 1643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जो कि अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम से लगी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N3SyEI
कोई टिप्पणी नहीं