Breaking News

4 साल में मोदी सरकार इतना महंगा कर चुकी है पेट्रोल और डीजल, आज भी दिया बड़ा झटका


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी के बाद शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। शनिवार को दिल्ली में डीजल एक बार फिर से महंगाई का रिकॉर्ड उंचे स्तर को छूते हुए 70.42 प्रति लीटर पर पहुंच गया । भारतीय इतिहास में इससे पहले डीजल के दामों में इस तरह का इजाफा कभी नहीं देखा गया है। बता दें कि बीते चार साल से देश में मोदी सरकार है। ऐसे में अगर आप ये नहीं जानते हैं कि बीते साल में पेट्रोल और डीजल कितना महंगा हो गया, तो जान लीजिए, 31 अगस्त 2014 के बाद से आज तक पेट्रोल में अधिकतम 10.71 रुपये, जबकि डीजल में अधिकतम 11.49 रुपये की वृद्धि हुई है। बात अगर मोदी सरकार के चार सालों में इन महानगरों में पेट्रोल-डीजल की महंगाई की हो तो इस दौरान पेट्रोल दिल्ली में 10.71 रुपये, कोलकाता में 5.46 रुपये, मुंबई में 9.68 रुपये जबकि चेन्नै में 10.20 रुपये महंगा हुआ है। इसी तरह, दिल्ली में डीजल 11.45 रुपये, कोलकाता में 9.46 रुपये, मुंबई में 7.20 रुपये और चेन्नै में 11.49 रुपये महंगा हुआ है। यानी, इन चार सालों में पेट्रोल में अधिकतम 1071 रुपये जबकि डीजल में अधिकतम 11.49 रुपये की वृद्धि हुई है। बीते एक साल की बात की जाए तो चेन्नै में डीजल और पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 14.27 रुपये और 9.97 रुपये तक बढ़ गईं। वहीं, दिल्ली में डीजल 13.29 रुपये जबकि पेट्रोल 9.42 रुपये प्रति लीटर की दर से महंगा हुआ। इसी तरह, पिछले एक साल में कोलकाता और मुंबई में डीजल क्रमशः 13.49 रुपये और 13.78 रुपये जबकि पेट्रोल क्रमशः 9.58 रुपये और 7.21 रुपये मंहगे हो गए। वैसे, पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज भी बढ़ीं हैं। आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में डीजल की कीमतें क्रमशः 70.42 रुपये, 73.27 रुपये, 74.46 रुपये और 74.41 रुपये है जबकि पेट्रोल क्रमशः 78.68 रुपये, 81.60 रुपये, 86.09 रुपये और 81.75 रुपये है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NAQe4Y

कोई टिप्पणी नहीं