Breaking News

मुस्लिम से जबरन टोपी उतरवाई और जला दिया, मस्जिद में भी की थी तोडफ़ोड़


असम में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने की कोशिशें हो रही है। सिलचर में सोमवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स से जबरन टोपी उतरवाई और उसे जला दिया। इससे पहले सिलचर में ही दो बदमाशों ने दिन दहाड़े इसी समुदाय से जुड़े एक व्यक्ति पर हमला किया। पीडि़त की उम्र करीब 50 साल है। वह हेलाकांडि का रहने वाला है और शॉपिंग के लिए रंगगिरखारी गया था। इलाका बराक मार्केट के रूप में मशहूर है। जब यह शख्स एक दुकान में प्रवेश कर रहा था था तभी दो युवक विपरीत दिशा से आए और उसका रास्ता रोक दिया। एक ने पीछे से धक्का दिया। दूसरे बदमाश ने मास्क पहना हुआ था, उसने पीछे से धारदार हथियार से वार किया। हमले में मुस्लिम व्यक्ति चोटिल हो गया। उसके बाएं कंधे में चोट लगी। पीडि़त के मुताबिक दोनों हमलावर 25 से 26 साल के थे। इन घटनाओं के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय को टारगेट कर सांप्रदायिकता तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है। दोनों घटनाओं के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोग क्षेत्र में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उधर गणेशगुरी के पास रविवार रात अज्ञात बदमाशों के समूह ने कल्याणपुर मस्जिद में तोडफ़ोड़ की। बदमाशों ने मस्जिद के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों समेत अन्य प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। घटना के बारे में जानकारी सोमवार सुबह मिली। घटना से इलाके के लोग काफी नाराज हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू हो कर दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wAOHVk

कोई टिप्पणी नहीं