जातिगत नहीं बल्कि income पर आधारित होना चाहिए आरक्षण : रामदास

केंद्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री रामदास अठावले के आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री के बयान से एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है। अठावले ने कहा कि आरक्षण जातिगत ना होकर बल्कि आय पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सालना आठ लाख रुपए से कम आय वाले हर व्यक्ति को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए फिर चाहे वह किसी भी जाति का क्यों ना हो। डिब्रूगढ़ के आवर्त भवन में आयोजित एक प्रोग्राम में मंत्री ने कहा कि, उच्च जाति के लोग भी गरीब हैं, जिन्हे आर्थिक मदद कि जारूरत है। इसलिए हम केंद्र से आरक्षण और केंद्र सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद के लिए पैमाना तय के मुद्दे पर फिर से विचार करने की मांग करते हैं।इस मौकें पर के्ंद्रीय मंत्री ने भारत बंद का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है, लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों व तत्वों के कारण यह आज भी गरीबों का विकास नहीं हो पा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q8ezRw
कोई टिप्पणी नहीं