Breaking News

नैनीताल जाने से पहले ये जानकारी है जरूरी, ताकि मुसीबत ना पड़े गले...


भारत में उत्तराखंड की पहाड़ियों पर स्थित नैनीताल को धरती का स्वर्ग माना जाता है। अपने तालों के फेमस नैनीताल, जहां कर्इ छोटी बड़ी झीलें हैं। टूरिस्टों के लिए सबसे ज्यादा खूबसूरत जगह है। नैनीताल ज्यादा देखें जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। नैनीताल एेसी जगह है जहां सैलानी जाकर खुद को भूल जाते हैं। यहां अब लोग गर्मियों में ही नहीं बल्कि पूरे साल आते हैं। रहने के लिए नैनीताल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, एक से बढ़कर एक होटल हैं। सुबह, शाम और दिन में सैलानी नैनीताल के ताल में जहां बोट की सवारी करते हैं, वहाँ घोड़ों पर चढ़कर घुड़सवारी का भी आनन्द लेते हैं। नैनीताल में टूरिस्टों के घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां पर टूरिस्ट गर्नी हाउस, के अलावा नैनीताल की सात चोटियों की सैर कर सकते है। चीनीपीक (नैनापीक)सात चोटियों में चीनीपीक (नैनापीक) 2,600 मीटर की ऊँचाई वाली पर्वत चोटी है। यहां से नैनीताल के दृश्य भी बड़े भव्य दिखाई देते हैं। इस चोटी पर चार कमरे का लकड़ी का एक केबिन है जिसमें एक रेस्तरा भी है।किलवरी2548 मीटर की ऊँचाई पर दूसरी पर्वत - चोटी है जिसे किलवरी कहते हैं। यह पिकनिक मनाने का सुन्दर स्थान है। लड़ियाकाँटा2481 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस चोटी से नैनीताल के ताल की झाँकी अत्यन्त सुन्दर दिखाई देती है।देवपाटा और केमल्सबौगयह दोनों चोटियाँ साथ -साथ हैं। जहां से नैनीताल और उसके समीप वाले इलाके के दृश्य अत्यन्त सुन्दर लगते हैं।डेरोथीसीटवास्तव में यह अयाँरपाटा पहाड़ी है, लेकिन इस पहाड़ी के नाम के पीछे एक दास्तां है। दरअसल, अंग्रेज़ केलेट ने अपनी पत्नी डेरोथी, जो हवाई जहाज की यात्रा करती हुई मर गई थी। उन्हीं की याद में इस चोटी पर क़ब्र बनाई गर्इ थी। उन्हीं की क़ब्र- डारोथीसीट के नाम पर इस पर्वत चोटी का नाम पड़ गया।स्नोव्यू और हनी-बनीनैनीताल से केवल ढ़ाई किलोमीटर और 2270 मीटर की ऊँचाई पर हवाई पर्वत - चोटी है। शेर का डाण्डा पहाड़ पर यह चोटी स्थित है, जहाँ से हिमालय का भव्य दृश्य साफ - साफ दिखाई देता है। इसी तरह स्नोव्यू से लगी हुई दूसरी चोटी हनी - बनी है।कैसे जाएँनैनीताल आप हवार्इ मार्ग, सड़क मार्ग आैर रेल मार्ग के जरिए जा सकते हैं। नैनीताल जाने के लिए नजदीकी हवार्इ ड्डा अमृतसर विमानक्षेत्र है। यहां आने के लिए आप चंडीगढ और पालमपुर तक रेल सुविधा ले सकते हैं। इसके अलवा अगर आप सड़क मार्ग के जरिए आना चाहते है तो दिल्ली से करनाल, चंडीगढ़, रोपड़ होते हुए आप यहां आ सकते है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NDYzVC

कोई टिप्पणी नहीं