Breaking News

मैनुअल कार की इन खूबियों की वजह से होगी पैसों की बचत

नई दिल्ली: मार्केट में अचानक से ऑटोमैटिक कारों की डिमांड बढ़ गई है जिसे देखो वही ऑटोमैटिक कार खरीद रहा है । अगर आप भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं तो जरा ठहरिए क्योंकि अगर हम आपसे कहें कि महंगी होने के बावजूद ऑटोमैटिक कार से ज्यादा फायदेमंद होता है मैनुअल गियर कार का खरीदना तो।यकीन नहीं होता लेकिन ये सच है, तो चलिए आपको बताते हैं मैनुअल कारों के कुछ खास फायदे जिन्हें जानने के बाद आप मैनुअल कारों को ही खरीदेंगे।

एक लीटर में 95 किमी चलती हैं ये बाइक्स, कीमत सिर्फ 31000 रूपए

मैनुअल गियरबॉक्स के फायदे-

  1. मैनुअल गियर बाक्स को आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।ज्यादा एक्सलेटर की जरूरत होने पर आप गियर कम कर सकते हैं, वहीं ओवर टेक के दौरान तेज स्पीड की जरूरत होने पर आप फटाफट गियर चेंज कर सकते हैं और जरूरत के हिसाब से पावर ले सकते हैं।
  2. मैनुअल गियर बाक्स को आप अपनी ही नहीं बल्कि कार के इंजन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस्तेमाल कर सकते हैं।मैनुअल गियर बॉक्स वाली कारों में फ्यूल की खपत कुछ कम होती है क्योंकि जब आप भारी ट्रैफिक भरे रास्तों पर होते हैं तो सड़क की गति के हिसाब से स्पीड और गियर शिफ्ट करते हो। ड्राइव के दौरान कम गियर का प्रयोग ज्यादा न करने से फ्यूल की खपत ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की तुलना में कुछ कम होती है। पेट्रोल की खपत कम होने का मतलब है पैसों की बचत।

    मात्र 3999 रूपए में मिल रहा है honda का ये 45000 रूपए वाला शानदार स्कूटर, जानें पूरा ऑफर

  3. इसके विपरीत ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बात करें तो इस सिस्टम में गियर, इंजन की स्पीड के अनुसार चेंज होता है। जिसकी वजह से भारी ट्रैफिक में इंजन को उतनी स्पीड नहीं मिलती है जिससे गियर को ऊपर पहुंचाने का मौका मिल नहीं पाता। आपको बता दें कि कम गियर से फ्यूल की खपत ज्यादा होती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2opzse3

कोई टिप्पणी नहीं