Breaking News

Angry हनुमान जी की फोटो हुई इतनी वायरल कि डिजाइनर भी हो गया परेशान


हनुमान जी की एक तस्वीर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई खींचा चला आ रहा है, इस तस्वीर ने मार्किट में आते ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और यही कारण है कि इन दिनों जहां देखों बस हनुमान जी की ये तस्वीर नजर आ रही है। लेकिन इस तस्वीर से जहां एक तरफ लोगों में खुशी है तो वहीं दूसरी तरफ इस तस्वीर ने इसके डिजाइनर की नींदे उड़ा रखी है। इस तस्वीर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इन दिनों कर्नाटक में हो रहा है। बता दें कि एंग्री लुक में हनुमान की ये तस्वीर केरल के करन आचार्य ने डिजाइन की है। करन कासरगोड के कुंबले गांव के रहने वाले हैं, जो केरल के उत्तरी भाग में स्थित है।करन खुद कहते हैं कि उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी डिजाइन की गई तस्वीर को लोग इतना पसंद करेंगे। इस तस्वीर के पीछे करन ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया है। करन ने कहा कि उन्होंने ये तस्वीर केवल अपने एक दोस्त के लिए डिजाइन किया था। करन ने ही बताया कि उन्होंने हनुमान के इस लुक को पारंपरिक लीग से हटकर सोचा था। लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि लोगों को यह तस्वीर इतनी पसंद आएगी कि लोग इसे धड़ल्ले से डाउनलोड करेंगे। करन ने इस तस्वीर के पीछे की एक और हकीकत का खुलासा किया। करन ने बताया कि क्योंकि उन्होंने ये तस्वीर अपने दोस्त के लिए बनाई थी। इसलिए तस्वीर बिना किसी कॉपीराइट के ही भेज दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया यह एंग्री हनुमान की ये तस्वीर जमकर वायरल होने लगी लेकिन बाद में करन को ये ख्याल आया किबी वह इस डिजाइन को वो वाटरमार्क करना भूल गए। हालांकि तस्वीर जिस तरह वायरल हुई है अब खुद करन भी ये सोचने लगे हैं कि कैसे अपने डिजाइन को वो पेटेंट कर पाएं। वहीं ये तस्वीर बाइक, कार, टी-शर्ट से आगे बढ़ कई राजनीतिक इस्तेमाल में भी शामिल होने लगी हैं। ऐसे में तस्वीर की रॉयल्टी से बड़ी खुद तस्वीर हो चली है। करन ने विशेष तौर से एक बात और कही है कि हनुमान की ये तस्वीर उनके एटीट्यूड को दर्शाती है ना कि ये कहें कि हनुमान गुस्से में हैं किंतु जो भी हो लोगों में इस तस्वीर को लेकर जमकर क्रेज है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NoQzaX

कोई टिप्पणी नहीं