इस राज्य में भाजपा सरकार ने 11 महीनों में विज्ञापनों पर उड़ाए इतने करोड़ थे

असम सरकार ने वित्त वर्ष2017-18 के 11 महीनों के दौरान 27.23 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च किए हैं। यह जानकारी आज एक मंत्री ने राज्य विधानसभा को दी। असम गण परिषद् एजीपी के विधायक पबिन्द्र डेका के सवाल के लिखित जवाब में असम के सिंचाई मंत्री रणजीत दत्ता ने कहा कि अप्रैल 2017 से इस वर्ष फरवरी तक विज्ञापन पर सरकार का कुल खर्च 27 करोड़ 22 लाख 79 हजार 761 रुपये है।दत्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की तरफ से कुल खर्च में से 16.79 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं जबकि विभिन्न मीडिया घरानों के 10.44 करोड़ रुपये बकाया हैं। मीडिया में विज्ञापन पर खर्च के अलावा सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए वित्त विभाग के पास 1.91 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था।दत्ता ने बताया कि राज्य में अखबारों के विज्ञापनों में सरकार ने 21.72 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा टीवी, रेडियो, एसएमएस और ऑनलाइन माध्यमों के विज्ञापनों पर इस वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में 95.91 लाख रुपये खर्च किए, इसके अलावा 14 राष्ट्रीय के अखबारों में दिए गए विज्ञापनों पर कुल 4.55 करोड़ रुपये व्यय किए गए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q8ecX8
कोई टिप्पणी नहीं