Breaking News

असम विधानसभा में फिल्म Alifa को लेकर हंगामा


असम विधानसभा में सोवार को असमिया फिल्म अलीफा काे लेकर जमकर हंगामा हुआ। फिल्म के पूर्व घोषित तिथि पर रिलीज नहीं होने के मामले को कांग्रेसी विधायक अब्दुल खालेक ने शून्यकाल के दौरान उठाया। उन्होंने सरकार की फिल्म नीति को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा असमिया फिल्में अगर असम में नहीं दिखार्इ जाएंगी तो तो फिर कौन से प्रदेश में दिखार्इ जाएगी। बता दें कि मार्च 30 को अलीफा असम आैर बंगाल में रिलीज होनी थी। यह फिल्म बंगाल में तो रिलीज कर दी गर्इ है लेकिन कुछ कारणों के चलते असम में तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी। विधानसभा में खालेक ने जब फिल्म के इस मसले को उठाया तो वहां पर उपस्थित सहकलाकर आैर सह विधायक चुप्पी साधे रहे। गौरतलब है कि असम में हमेशा से असमिया फिल्म रिलीज करने को मसला चर्चा मे रहा है। यहां तक की असमिया फिल्मों को अपने सिनेमाहाल में प्रदर्शित करना नहीं चाहते नहीं तो प्राइम टाइम का स्लैब नहीं देते। यही वजह है कि अच्छी असमिया फिल्मों को अच्छे दर्शक नहीं मिल पाते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wD7zTH

कोई टिप्पणी नहीं