Breaking News

Assam: कांग्रेस नेताओं को नीचा दिखाने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार


असम प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आैर वरिष्ठ प्रवक्ता दुर्गादास बोड़ो ने कहा है कि भाजपा सरकार कांग्रेस के विधायकों, सांसदों आैर पूर्व मंत्रियों को जनता के सामने नीचा दिखाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को संसदीय कार्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने कुछ नेताआें आैर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सीआर्इडी जांच आैर भ्रष्टाचार मामले के बारे में कहा उससे ही भाजपा का उद्देश्य साफ हो गया है । कांग्रेस नेता ने जारी एक प्रेस रिलीज में कहा कि भाजपा की सरकार में एेसे नेता हैं, जो पूर्व में कांग्रेस सरकार के मंत्री आैर विधायक थे आैर उनके खिलाफ भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद वे तुलसी के पत्ते की तरह पवित्र हो गए। उन्होंने कहा ये आश्चर्यजनक है कि लुर्इस बर्जर घोटाले में शामिल पूर्व मंत्री का नाम चंद्रमोहन पटवारी ने क्यों नहीं लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने जो विजन डाॅक्यूमेंट प्रकाशित किया था, उसमें उस मंत्री का नाम था तो पटवारी वो नाम लेना क्यों भूल गए। बोड़ो ने कहा हर भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल होने के बाद तुलसी के पत्ते की तरह पवित्र हो जाता है, लेकिन राज्य की जनता समझ गर्इ है कि राज्य की सरकार एक षड्यंत्र के तहत कांग्रेसी नेताआें पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें जनता के सामने नीचा दिखाना चाहती है। बता दें कि असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवब्रत सैकिया के आेर से पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में संसदीय मामलों के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने खुलासा किया कि पिछले 10 सालों में 38 मंत्रियों, सांसदों, विधायकों आैर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियाें के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज है आैर कर्इ मामलों की जांच जारी है। इनमें से आठ कांग्रेसी सांसद आैर विधायक हैं। इतना ही नहीं इन राजनेताआें अौर अधिकारियों के खिलाफ 19 मामले सीआर्इडी के दर्ज हैं।पटवारी ने बताया कि कांग्रेस के एक नहीं बल्कि कर्इ एेसे मंत्री हैं जो भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे है। जिन राजनेताआें के खिलाफ केस दर्ज है उनमें पूर्व वन मंत्री रकीबुल हुसैन, विधायक शेरमान अली, पूर्व मंत्री अतुवा मुंडा, सांसद रानी नरह आैर दिसपुर विधायक एकाॅन बोरा शामिल है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oBPzpd

कोई टिप्पणी नहीं