Breaking News

बिहार से 60 हजार कागजात सत्यापित कर भेजे गए: वर्मा


गुवाहाटी। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा ने कहा है किबिहार मूल के जिन लोगों के नाम एनआरसी के दूसरे मसौदे में नहीं आाया है,उन्हें घबराने की कोई जरुरत नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशपर कागजात के सत्यापन का कार्य त्वरित गति से आगे बढ़ रहा है और जितने भी कागजात भेजे गए हैं उसका सत्यापन करके बिहार सरकार जल्द ही भेजने का कार्यकरेगी जिसमे अभी तक 5418 कागजों को सत्यापित कर दिया गया है वहीं 3264 कागजातों को गलत पाया गया जिसे पुनः लौटा दिया गया है । पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी संजय वर्मा ने यहां एक संवादातासम्मेलन में बताया कि कुल 70 हजार कागजात सत्यापन के लिए बिहार भेजे गए थे,जिसमें 60 हजार कागजातों का सत्यापन करके एनआरसी कार्यालय भेज दिया गयाहै। बाकी 16 हजार कागजात की जांच चल रही है और जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा। वर्मा ने बताया कि एनआरसी के लिए कागजातों के सत्यापन को लेकर मुख्यमंत्रीखुद निगरानी कर रहे है और इसके कारण पिछले कुछ दिनों से सत्यापन का कार्यतेज हुआ है। उन्होंने बताया कि अनेक लोग कई दशकों पहले आए थे और उनके बारेमें जानकारी और उनसे संबंधित कागजातों को जुटाना अासान कार्य नहीं है। इसकार्य में बिहार सरकार के भी अधिकारी परेशान हैं, लेकिन देशहित में काम कररहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wAqMVS

कोई टिप्पणी नहीं