Breaking News

सलमान खान ने ऐश्वर्या रॉय को लेकर कह दी ऐसी बात


बॉलीवुड के दबंग सलमान खान करियर के शुरुआती दिनों से ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एश्वर्या के साथ भी वे काफी सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया है, इसमें उन्होंने अपने और सलमान के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। बता दें कि सोमी अली ने 1993 से 1997 के बीच तकरीब नौ फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें फिल्मों से ज्यादा सलमान के साथ अफेयर के लिए जाना जाता है। सोमी अली ने आगे बताया कि आखिर उनके और सलमान के ब्रेकअप की वजह क्या थी। सोमी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सलमान उनके सबसे पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। उस समय सलमान पर उन्हें काफी गहरा क्रश था। इतना क्रश कि मैंने उनके लिए फ्लोरिडा भी छोड़ दिया था। सोमी ने बताया कि उस क्रश के कारण ही मैं फ्लोरिडा छोड़कर भारत फिल्मों के लिए आ गई। वो भी सिर्फ इसलिए ताकि मैं सलमान से मिल सकूं और उनसे शादी कर सकूं। सोमी ने आगे बताया कि अगर मैं सलमान पर आंख बंद कर के भरोसा करती थी। मैं बहुत किस्मतवाली थी जो सलमान मेरी जिंदगी में आए। इसी बीच सलमान ने ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम साइन की। सलमान ऐश्वर्या के प्रति आकर्षित हो गए और ऐश्वर्या सलमान के प्रति। अचानक ऐश्वर्या के बीच में आने से सलमान और सोमी का रिश्ता टूट गया। सलमान और उनके रिश्ते के टूटने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या राय उनके ब्रेकअप की असली वजह हैं। वे कहती हैं कि सलमान और ऐश्वर्या ने वही किया जो उस समय पर दोनों को सही लगा और मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है।दूसरी गर्लफ्रेंड थी सोमी अली पाकिस्तान के कराची में जन्मी सोमी अली महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई थीं। वह 1993 से 1997 के बीच करीब 9 फिल्मों में एक्टिंग की। उन्हें सलमान खान की दूसरी गर्लफ्रेंड बताया जाता है। इन दिनों वह पाकिस्तान में रहकर बिजनेस कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों से जुड़ा सलमान का नाम बता दें कि 1980 के दौरान सलमान और संगीता बिजलानी के बीच अफेयर शुरू हुआ। ये वो दौर था जब संगीता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। लंबे समय तक दोनों के बीच अफेयर चला। बात शादी तक आ गई थी, लेकिन दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 1993 में सलमान ने सोमी अली को डेट करना शुरु किया। लेकिन सलमान के गुस्सैल रवैए के कारण सोमी उनसे अलग हो गई। सलमान और ऐश्वर्या राय का अफेयर 1999 से शुरू हुआ और दोनों 2002 में अलग हो गए। इसी बीच फिल्म ‘लकी’ (2005) की को-स्टार स्नेहा उल्लाल के साथ भी उनका नाम जुड़ा। 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ की शूटिंग के दौरान सलमान और कैटरीना कैफ के अफेयर के चर्चे खूब उड़े। सलमान, कैटरीना को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थे। लेकिन 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने ‘पार्टनर’ (2007), ‘हैलो’ (2008), ‘एक था टाइगर’ (2012) में साथ काम किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LVA2cT
via

कोई टिप्पणी नहीं