Breaking News

केरल के बाद इस राज्य में बाढ़ ने मचार्इ तबाही, CM ने वीडियो ट्वीट कर मांगी मदद


केरल में आर्इ बाढ़ ने राज्य में भयंकर तबाही मचार्इ है। बाढ़ के कारण अभी तक 300 से अधिक लोगों को अपनी जान गंंवानी पड़ी और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा, लेकिन अब एक अन्य राज्य इसी तरह की त्रासदी से गुजर रहा है।तो वहीं केरल के बाद अब नाॅर्थर्इस्ट के नागालैण्ड में लगातार भारी बारिश हो रही है जिस कारण लोगों को बाढ़ एवं भू-स्खलन का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण से राज्य में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने राज्य में हुए नुकसान को दिखाने वाले वीडियो का ट्वीट कर सहायता मांगी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा कि एडीआरएफ की टीमें नागालैण्ड भेजी जाएगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके राहत फंड के लिए बैंक डिटेल भी शेयर की है। नागालैण्ड और नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों ने केरल में आई बाढ़ के वक्त राहत फंड में सहयोग दिया था लेकिन इसके बावजूद वहां आई बाढ़ के बारे में अधिक बात नहीं हो रही है। बता देंं कि नगालैण्ड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार राज्य में 3000 परिवारों को 400 गांवों में विस्थापिक किया गया है। अंशुल सक्सेना ट्विटर अकाउंट पर लिखते हैं कि नगालैण्ड और नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों ने केरल में आई बाढ़ के वक्त राहत फंड में सहयोग दिया था लेकिन इसके बावजूद वहां आई बाढ़ के बारे में अधिक बात नहीं हो रही है। लोग ट्विटर पर अब भी दान देने का आग्रह कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप लोगों ने जैसे केरल के लिए मदद की है अब नागालैंड काे मदद की जरूरत है क्योंकि नागालैंड भी बाढ़ से जूझ रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PUxFdQ

कोई टिप्पणी नहीं