Breaking News

हिप्पो ने खोला विशाल मुंह, बच्चा सा लगने लगा शख्स, देखिए हैरान करने वाला वीडियो


दरियाई घोड़े दिखने में चाहे जितने ही क्यूट क्यों ना लगें, मगर वो बेहद खतरनाक जीव होते हैं। उनके चेहरे का आकार और नुकीले दांत इंसान के पल भर में मार सकता है। ऐसे कई वाकये हुए हैं जब लोगों पर हिप्पो ने हमला किया है। मगर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हिप्पो के दांतों को साफ करता नजर आ रहा है। उसकी इस बहादुरी को देखकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे।ये भी पढ़ेंः खुशखबरीः सरकारी कॉलेजों में सभी छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी इस राज्य की सरकारट्विटर अकाउंट ‘अमेजिंग पोस्ट्स’ पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स हिप्पो के दांतों की सफाई कर रहा है। हिप्पो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्तनधारी जीव हैं। इतना भारी वजन होने के बाद भी वो कमाल के तैराक होते हैं। ये भले ही शाकाहारी होते हैं मगर इंसान या अपने दुश्मन की जान लेने में जरा भी संकोच नहीं करते। <blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Dental check-up of Hippo in a zoo at Osaka <a href=https://t.co/hsjlkajQVT>pic.twitter.com/hsjlkajQVT</a></p>— ⭐️Amazing Posts (@AmazingPosts_) <a href=https://twitter.com/AmazingPosts_/status/1568140465161048064?ref_src=twsrc%5Etfw>September 9, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>खतरनाक जीव होने के बावजूद वीडियो में शख्स बहुत ही आराम से जानवर का दांत साफ कर रहा है। वायरल वीडियो जापान के ओसाका में स्थित एक जू का है। वीडियो में हिप्पो का डेंटल चेकअप हो रहा है। जानवर पानी से तैरता हुआ आया और उसने शख्स के सामने अपने मुंह को खोल दिया। डॉक्टर ने उसके मसूड़ों को और दांतों की जड़ों को देखा और फिर उसके बाद एक बड़े से ब्रश से दांत को साफ करने लगा। ब्रश एक हाथ के बाराबर लग रहा है। जब हिप्पो मुंह बंद करने चल रहा है तो शख्स उसके मसूड़े पर थपथपा दे रहा है जिससे वो फिर अपना मुंह खोल दे रहा है।ये भी पढ़ेंः भाजपा शासन में संसदीय लोकतंत्र खतरे में : विपक्ष के नेता माणिक सरकारइस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने पूछा कि हिप्पो तो इतने हिंसक होते हैं तो फिर उसने इस आदमी को कैसे अपने पास जाने दिया? एक व्यक्ति ने उत्तर में कहा कि हिप्पो जैसे अन्य जीव जंगलों में ज्यादा खतरनाक होते हैं मगर जू में उन्हें इस तरह ट्रेन कर दिया जाता है कि वो बातें मानने लगते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LDpWTRS

कोई टिप्पणी नहीं