Breaking News

नवरात्रि में अपनी कन्याओं को कोरोना से बचाएं, भोजन करने किसी के भी घर नहीं भेजें


कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन किया जा चुका है। इसी के साथ ही मां दुर्गा के नवरात्र भी शुरू हो गए हैं। नवरात्र 25 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक रहेंगे। ऐसे घर में लॉकडाउन रहकर ही नवरात्रि की कीजिए। इसके साथ ही अपनी और दूसरों की सलामती के लिए आपको इन नवरात्रों में संभलकर रहने की भी जरूरत है। यहां हम आपको बता रहे कुछ ऐसी खास बातों के बारे में जिनका पालन करना है ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सके।— नवरात्र में सात्विक भोजन और फल आदि का सेवन करें। इस तरह की चीजें आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी काफी अच्छी हैं। हालांकि बाहर से आई किसी भी चीज को अच्छे से धोने के बाद ही खाने में इस्तेमाल करें।— देश के सभी बड़े मंदिर अगले 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। लेकिन हो सकता है आपकी गली-नुक्कड़ के बाहर नियमों को ताक पर रखकर कोई मंदिर खोला जाता हो। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ऐसे किसी भी मंदिर में न जाएं।— नवरात्र में दुर्गाष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बार कन्या पूजन की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव करना उचित होगा।— बाहर से किसी भी कन्या को भोजन के लिए आमंत्रित न करें। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोना, तिलक लगाना या उनके नजदीक जाना, आपकी या उनकी जिंदगी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।— बाहर से किसी भी कन्या को भोजन के लिए आमंत्रित न करें। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोना, तिलक लगाना या उनके नजदीक जाना, आपकी या उनकी जिंदगी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।— आपने जिस स्थान पर माता की चौकी लगाई है। उस स्थान को खाली छोड़ना नवरात्र में अशुभ माना जाता है। उस जगह पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।— व्रत रखने वाले बुजुर्ग लोगों को इस बीच सबसे ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। यदि घर में किसी शख्स को तेज बुखार या खांसी जैसी शिकायत है तो उनसे निश्चित दूरी बनाकर रखें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wBUzl5

कोई टिप्पणी नहीं