Coronavirus: कनिका कपूर को लेकर डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कनिका के फैन्स को मिल सकती है बुरी खबर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इस वक्त लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती हैं। क्योंकि कनिका कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। जिसके इलाज चल रहा है, इसे के दौरान डॉक्टरों ने खबर दी है कि उनका तीसरा कोरोनावयरस टेस्ट भी पॉजीटिव आया है। पीजीआई के डॉक्टर डायरेक्टर आर. के धीमन ने कहा कि कनिका के लागातार टेस्ट हो रहे हैं और उनका इलाज तब तक जारी रखा जाएगा जब तक टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाते। बता दें कि कनिका का दूसरा टेस्ट करवाया गया था जो कि पॉजीटिव आया था। हालांकि दूसरा टेस्ट कनिका के परिवार की ज़िद के कारण करवाया गया था। दरअसल, आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले टेस्ट की रिपोर्ट में कुछ चीज़ें ग़लत होने की वजह से कनिका के घरवालों ने रिपोर्ट को संदिग्ध बताया था। जिसमें टेस्ट निष्कर्ष पॉज़िटिव लिखा गया था। जिसके बाद घरवालों ने इस रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए तो कनिका का दोबारा टेस्ट किया, जो कि पॉजीटिव आया है।इन सब रिपोर्ट्स के बीच कनिका जितने भी लोगों से मिली हैं उनमें से जितने भी लोगों का अभी तक कोरोनावायरस का टेस्ट हुआ है, सबका नेगेटिव आया है। इस खबर ने लखनऊ पुलिस से लेकर मुंबई पुलिस तक के कान खड़े कर दिये हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QE8JJt
कोई टिप्पणी नहीं