Breaking News

महिला के कान में घुसा सांप, निकलने में डॉक्टर के उड़े होश


एक महिला के कान में सांप घुस गया। इसके बाद वह कान के अंदर इस तरह फंसा कि निकलने का नाम ही नहीं ले रहा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर को मरीज के कान से सांप को निकालने प्रयास करते देखा जा सकता है। हाथ में दस्ताने पहने हुए डॉक्टर कुछ टूल्स की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नाकाम रहता है।यह भी पढ़ें- तो क्या जिहादियों का गढ़ बनता जा रहा है असम, मुख्यमंत्री सरमा ने दी ऐसी चौंकाने वाली जानकारीवीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर सांप को बाहर निकालने की कई कोशिशें करता है। इसके लिए वह करीब-करीब हर एक तकनीक को अपनाता है। लेकिन, सांप है कि महिला के कान से बाहर आने का नाम ही नहीं ले रहा। डर इस बात को लेकर भी है कि कहीं सांप पूरी तरह कान के अंदर न चला जाए। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कब की और किस जगह की है। <iframe src=https://ift.tt/nlZM4dg width=560 height=315 style=border:none;overflow:hidden scrolling=no frameborder=0 allowfullscreen=true allow=autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share allowFullScreen=true></iframe>सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को 87,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही 100 से ज्यादा इसे लाइक्स मिले हैं। हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं होता है कि सांप महिला के कान से बाहर निकलता है या फिर नहीं। चंदन सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सांप कान के अंदर चला गया है। यह भी पढ़ें- असम सरकार ने किया साफ, केवल गणित और विज्ञान की किताबों की भाषा बदल रही है, स्कूलों की नहींइस पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने फेसबुक यूजर से पूरा वीडियो शेयर करने की मांग की है। साथ ही लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई है कि आखिर सांप कान के अंदर कैसे चला गया। कुछ यूजर्स को तो इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। लोग इसे फर्जी वीडियो भी बता रहे हैं। इनका कहना है कि लाइक्स पाने के लिए वीडियो को पोस्ट किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZuqxLS9

कोई टिप्पणी नहीं