बोतल को पैर से पकड़ दूध पीता है पपी, मुंह से निकालता है ऐसी क्यूट आवाजें

चाहे इंसान के बच्चे हों या किसी जानवर के वे बहुत क्यूट होते हैं। बड़े होने के बाद उनमें समझ आ जाती है। इससे उनकी मासूमियत खत्म हो जाती है। बचपन से उन्हें जिस माहौल में रखा जाता है, वो वैसे ही ढल जाते हैं। अगर खूंखार जानवरों को भी दुलार भरे माहौल में रखा जाए, तो वो भी शालीन हो जाते हैं। तभी तो अब कई लोग मगरमच्छ भी पाल लेते हैं।ये भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात , ओल्ड पेंशन स्कीम लागू, 1.25 लाख परिवारों को मिलेगा लाभजानवरों को जैसी परवरिश मिलती है, वो उसी में ढल जाते हैं। खासकर डॉग्स तो इंसानों के साथ एडजस्ट करने के लिए ही बने हैं। उनकी हर एक्टिविटी लोगों को एंटरटेन करती है। डॉग्स खासकर अपने मालिक के लिए ही जीते हैं। अगर आपने सड़क के कुत्ते को एक दिन रोटी खिला दी, तो वो जिंदगीभर के लिए आपका गुलाम हो जाता है। और अगर किसी डॉग को आपने बचपन से पाल लिया, तब तो वो आपको छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं होगा। ऐसा ही एक बच्चा एक शख्स अपने घर ले आया, जिसकी फोटोज काफी वायरल हो रही है।<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Oh the noise he is making is just melting my heart... <a href=https://t.co/lTq3z7OiKT>pic.twitter.com/lTq3z7OiKT</a></p>— The Woof World (@TheWoofWorld) <a href=https://twitter.com/TheWoofWorld/status/1565675046647070722?ref_src=twsrc%5Etfw>September 2, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>वायरल वीडियो में एक पपी अपने हाथ-पैर से दूध पीता नजर आया। आमतौर पर ब्रीडर्स डॉग को तब एडॉप्शन पर डालते हैं, जब वो अपनी मां के दूध के बिना रहना सीख जाता है। लेकिन कई बार कुछ डॉग्स अपने बच्चे को फीड करने से इंकार कर देती है। ऐसे में इन पपीज को बोतल से फीड करवाया जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही पपी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चा बोतल से दूध पीता नजर आया। वो भी अपने ही हाथ और पैर से पकड़कर।ये भी पढ़ेंः केजरीवाल गुुजरात के किसानों को मुफ्त बिजली सहित देंगे पांच फसलों पर एमएसपी, फसल बीमा व कर्ज माफट्विटर पर इस क्यूट वीडियो को शेयर किया गया। इसमें डॉग अपने हाथ और पैर से दूध की बोतल पकड़ पीते नजर आया। जैसे एक इंसान का बच्चा बोतल से दूध पीता है, बिलकुल उसी तरह ये पपी भी दूध पीता नजर आया। इस क्यूट वीडियो में बच्चा आवाज निकालता भी सुना गया। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही इसपर कमेंट्स भी आ चुके हैं। इसने लोगों का दिल जीत लिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FjV7wfy
कोई टिप्पणी नहीं