Breaking News

आशा भोंसले ने 16 वर्ष की उम्र में परिवार के विरूद्ध जाकर की थी शादी, इतनी संपत्ति की है मालकिन


मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी पाश्र्वगायिका आशा भोंसले आज 89 वर्ष की हो गयी हैं। 08 सितम्बर 1933 महाराष्ट्र के सांगली गांव में जन्मीं आशा भोंसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेश्कर मराठी रंगमंच से जुड़े हुए थे। नौ वर्ष की छोटी उम्र में ही आशा के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को उठाते हुए आशा और उनकी बहनलता मंगेश्कर ने फिल्मों में अभिनय के साथ साथ गाना भी शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के लिए समिति गठितआशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। सोलह वर्ष की उम्र मे अपने परिवार की इच्छा के विरूद्ध जाते हुये आशा ने अपनी उम्र से काफी बड़े गणपत राव भोंसले से शादी कर ली। उनकी वह शादी ज्यादा सफल नही रही और अंतत: उन्हे मुंबई से वापस अपने घर पुणे आना पड़ा। वर्ष 1957 में संगीतकार ओ.पी.नैय्यीर के संगीत निर्देशन में बनी निर्माता-निर्देशक बी.आर.चोपड़ा की फिल्म नया दौर आशा भोंसले के सिने कैरियर का अहम पड़ाव लेकर आई। वर्ष 1966 में तीसरी मंजिल में आशा भोंसले ने आर.डी.बर्मन के संगीत में आजा आजा मै हू प्यार तेरा गाना को अपनी आवाज दी जिससे उन्हे काफी प्रसिद्वि मिली।यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने NSCN(K) निकी समूह के साथ संघर्ष विराम बढ़ायाबता दें कि आशा का अपना यूट्यूब चैनल है और दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने सिंगिंग के अलावा अपने कई रेस्टोरेंट्स भी खोले हैं।आज उनकी कमाई का जरिया यह बिजनेस है। सिंगिंग के अलावा कुकिंग के शौक के चलते वह इस बिजनेस में आईं। आशा के दुबई, कुवैत, मैनचेस्टर के अलावा और भी कई देशों में रेस्टोरेंट्स हैं। वहीं उनके गानों की रॉयल्टी भी मोटी है। इसी के चलते उनकी नेट वर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर है। उनके पास ऑडी 8 और ऑडी क्यू 7 जैसी लग्जरी कार हैं। वहीं मुंबई सहित कई जगहों पर उनकी रिहायशी प्रॉपर्टी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DvmsfIO

कोई टिप्पणी नहीं