Breaking News

TNEA 2022 Rank List: तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन की रैंक लिस्ट जारी, इस तरीके से करें चैक


तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट आज जारी कर दी है। TNEA 2022 रैंक लिस्ट जारी होने के बाद तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन परीक्षा दे चुके उम्मीदवार इंजीनियरिंग सीट के लिए टीएनईए मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org पर जाकर देख सकेंगे। टीएनईए रैंक लिंस्ट पीडीएफ रूप में जारी किया गया है। उम्मीदवार टीएनईए रैंक लिस्ट को लॉगिन क्रेडेशिंयल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम में देख सकते हैं। ये भी पढ़ेंः इस देश में हर तीन दिन में होती है एक महिला की मौत, चौंकाने वाली रिपोर्ट ने उड़ाए सरकार के होशतमिलनाडु टीएनईए रैंक लिस्ट 2022 उम्मीदवारों के मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषय में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। टीएनईए परीक्षा कुल 200 नंबरों के लिए आयोजित हुई थी, जिसमें मैथमेटिक्स का पेपर 100 नंबर और फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर 50-50 नंबरों के लिए हुआ था। टीएनईए सप्लीमेंट्री काउंसलिंग रैंक लिस्ट 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक जारी होने की उम्मीद है।ये भी पढ़ेंः नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 31 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, आज शाम होगी ऐसी अहम बैठक आपको बता दें कि टीएनईए के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 अगस्त 2022 तक शुरू हो जाएगी। रैंक लिस्ट पर्सनल कटऑफ के साथ-साथ सभी कैटेगरी वाइज ओवलर ऑल रैंक और कम्युनिटी वाइज रैंक के आधार पर जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।ऐसे चैक करें रैंक लिस्ट- सबसे पहले उम्मीदवार तमिलनाडु इंजीनियरिंग प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.org पर जाएं।- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन बटन पर क्लिक करें।- अब उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।- फिर उम्मीदवार की स्क्रीन पर TNEA रैंक लिस्ट दिखाई देगी।- अब उम्मीदवार इस लिस्ट को डाउनलोड कर लें।- अंत में उम्मीदवार भविष्य के लिए TNEA 2022 रैंक लिस्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/70bAgPN

कोई टिप्पणी नहीं