आनंद महिंद्रा ने बनाई जबरदस्त योजना, अपनी इलेक्ट्रिक कारों को विश्व स्तर पर करेगी लॉन्च कंपनी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इंडियन मार्केट के लिए अपनी पांच इलेक्ट्रिक कारों को पेश कर दिया है। वैसे तो कंपनी ने 8 ईवी के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। कल पेश की गई गाड़ियों में XUV.e8, XUV.e9 और BE.05, BE.07 और BE.09 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं।ये भी पढ़ेंः मोदी को एक और झटका देने की तैयारी में नीतीश, पशुपति पारस की पार्टी टूटने के कगार पर ?सभी पांच एसयूवी एक ही मॉड्यूलर INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी, जिसे फॉक्सवैगन एमईबी प्लेटफॉर्म कंपोनेंट का उपयोग करती है। प्रत्येक एसयूवी की अपनी अनूठी प्रोफ़ाइल होती है। कयास लगाया जा रहा है कि अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के केबिन में कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। वहीं हर मॉडल अपने-अपने सेगमेंट में अलग पहचान बना सकती है।jagranमहिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए बनाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि इन प्रोडक्ट्स को विश्व स्तर पर लॉन्च करके महिंद्रा ईवी सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में शामिल हो जाएगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की पुष्टि उनके अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने की है।मॉडल की XUV.e रेंज पहले बिक्री पर जाएगी, XUV.e8 दिसंबर 2024 में आने वाली है, जबकि BE मॉडल का पहला अक्टूबर 2025 में आएगा। BE रेंज की शुरुआत BE.05 कूप-एसयूवी है, जिसका प्रोडक्शन अक्टूबर 2025 में होगा। Mahindra अक्टूबर 2026 में BE.07 SUV का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च करने के लिए तैयार है।ये भी पढ़ेंः Bihar Cabinet Expansion : नीतीश कैबिनेट का आज होगा विस्तार, राजद कोटे से बन सकते हैं 16 मंत्री, देखिए लिस्टएक यूजर ने ट्विटर पर जब आनंद महिंद्रा से पूछा की क्या ये कॉन्सेप्ट कारें हैं, तो इसका जवाब देते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि नहीं ये कॉन्सेप्ट ईवी नहीं है। इनमें से तीन डेवलपमेंट के एडवांस स्टेज पर हैं। और दो जल्द ही विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/McNsL1F
कोई टिप्पणी नहीं