Breaking News

एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर आने वाले हैं सबसे BOLD फिल्म, जानिए कौनसी एक्ट्रेस दिखाएगी अपना जलवा


बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल बना सकती हैं। विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। ‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। यह फिल्म सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित थी। ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकॉट से बौखला गए हैं अर्जुन कपूर, अब कह दी ऐसी बड़ी बातइस फिल्म में विद्या बालन के अपोजिट नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने काम किया था।अब मेकर्स ने इसके सीक्वल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इसके सीक्वल के लिए बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं से बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि एकता कपूर ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के सीक्वल की पटकथा लिखने के लिए कनिका ढिल्लों को चुना है। कनिका एक अन्य लेखक के साथ सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। स्क्रिप्टिंग का काम साल के अंत तक खत्म हो जाएगा। एकता और उनकी प्रोडक्शन टीम अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगी।ये भी पढ़ेंः ये क्याः टीवी की इस हॉट एक्ट्रेस ने खुद से कर ली शादी, मांग में सिंदूर और गले में पहना मंगलसूत्र, देखें VIDEOबताया जा रहा है कि इस फिल्म में तापसी पन्नू और कृति सेनन ने इस फिल्म के लिए अपना इंटरेस्ट लीड रोल के लिए दिखाया है। हालांकि, एकता कपूर चाहती हैं कि इस फिल्म में लीड रोल कंगना रनौत को मिले। हालांकि, कहा जा रहा है कि कंगना ने एकता के इस ऑफर को ठुकरा दिया है। यहां फैन्स को बता दें कि द डर्टी पिक्चर में भी एकता कपूर विद्या बालन की जगह कंगना रनौत को कास्ट करना चाहती थी। यानी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए मेकर्स की पहली चॉइस विद्या नहीं बल्कि कंगना थीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GymAqVZ

कोई टिप्पणी नहीं