Breaking News

बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकॉट से बौखला गए हैं अर्जुन कपूर, अब कह दी ऐसी बड़ी बात


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स द्वारा बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट करने को लेकर कहा है कि इस मामले में हम सबने चुप रहकर गलती की है और इस ट्रेंड को खत्म करने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ रहने की जरूरत है। ये भी पढ़ेंः ये क्याः टीवी की इस हॉट एक्ट्रेस ने खुद से कर ली शादी, मांग में सिंदूर और गले में पहना मंगलसूत्र, देखें VIDEOअर्जुन कपूर ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स द्वारा फिल्मों को बायकॉट किये जाने के मामले में हम सबने इस बारे में चुप रहकर गलती की है। जब सब इस पर चुप रहकर अपनी डिग्निटी बना रहे थे, तब लोग इसका फायदा उठाने लगे। इंडस्ट्री में लोग सोच रहे हैं कि उनका काम उनके लिए बोलेगा। हालांकि अब ट्रोलर्स ने इसे अपनी आदत बना ली है। ये भी पढ़ेंः फिर कानूनी झमेले में फंसें सिंगर कम्पोजर राहुल जैन, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने लगाया रेप का आरोपअर्जुन कपूर ने कहा, अब इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने और इसके बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है। क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं, वो सच्चाई से बहुत दूर होता है। जब हम ऐसी फिल्में करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, तो उस समय लोग उन्हें हमारे नाम की वजह से नहीं बल्कि फिल्म की वजह से पसंद करते हैं। हालांकि, यह अब बहुत ज्यादा हो रहा है और यह गलत है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cT4h3jU

कोई टिप्पणी नहीं