Breaking News

ट्रैफिक पुलिस ने रुकवा दी गाड़ियां, फिर शान से निकली बाघ की सवारी, देखें वीडियो


इंसानों ने अपने फायदे के लिए जंगल उजाड़ दिए। जहां पहले जानवर रहते थे, वहां अब सीमेंट के जंगल बस गए हैं। इंसानों ने जानवरों एक इलाके में अतिक्रमण कर लिया, जिसकी वजह से जानवरों को रहने के लिए जगह की कमी हो गई है। इसी वजह से आए दिन जानवरों को इंसानी इलाके में घूमते देखा जा सकता है। जब जंगल कट गए तो ये जानवर बेघर हो गए।इस वजह से उनके रहने के साथ ही साथ खाने की भी किल्लत हो गई। अब ये जानवर दोनों की तलाश में शहरों का रुख कर रहे हैं।यह भी पढ़े : केंद्रीय परियोजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री हिमंता ने 35 जिलों को दिए दिशा-निर्देशजब जानवर शहरों में आते हैं तो ये इंसान उन्हें मारकर भगा देते हैं। जबकि असलियत ये है कि इंसानों की वजह से ही इन जानवरों के रहने के लिए स्पेस की कमी हो गई है। कई बार इन जानवरों को जंगल के बीच बना दिए गए हाईवे पर घायल पाया जाता है। ये जानवर जंगल में आने वाली गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी चोटें भी आती हैं। हाल ही में ऐसे ही एक हाईवे से गुजरते टाइगर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। लेकिन इस टाइगर को हादसे का शिकार होने से ट्रैफिक पुलिस ने बचा लिया।<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Green signal only for tiger. These beautiful people. Unknown location. <a href=https://t.co/437xG9wuom>pic.twitter.com/437xG9wuom</a></p>— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) <a href=https://twitter.com/ParveenKaswan/status/1550520656604774401?ref_src=twsrc%5Etfw>July 22, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इसमें एक ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के दोनों छोर से जाने वाली गाड़ियों को रोक कर टाइगर को सड़क पार करने दिया। इस वीडियो को महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने बड़े आराम से लोगों को हाथ दिखाकर रोका। दोनों तरफ खड़ी गाड़ियों के बीच टाइगर ने आराम से रास्ता पार कर लिया। वो पहले पेड़ों की ओट में छिपा हुआ था। लेकिन जब देखा कि उसके लिए गाड़ियां रुक गई हैं, तो बाहर निकलकर उसने सड़क पार कर ली।यह भी पढ़े : पहली बार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने असम के मेजबान के रूप में Durand Cup का किया अनावरणटाइगर के लिए गाड़ी रोके जाने से लोग भी पहले हैरान थे। उन्होंने ततो टाइगर को देखा भी नहीं था। लेकिन इस पुलिस वाले की नजर उसपर पड़ गई। टाइगर आराम से पेड़ के पीछे से आया और फिर सड़क पार कर दूसरी तरफ चला गया। लोगों को ट्रैफिक पुलिस की ये बात काफी पसंद आई। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की जमकर सराहना की। इस वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कस्वां ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद किआ लोगों ने इसे रीट्वीट किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/r6iJ0pT

कोई टिप्पणी नहीं