Breaking News

मुंबई में बारिश से 1000 लोगों की मौत, गुजरात में 21 बम धमाको में 56 की मौत 200 से ज्यादा जख्मी, ये है 26 जुलाई का इतिहास


नई दिल्ली: जुलाई के महीने में भारत में सावन अपने शबाब पर होता है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी थी। इसकी वजह से देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। जो जहां था वहीं थम गया, जिसने कुदरत के इस कहर से मुकाबला करने की कोशिश की, उसे मौत ने लील लिया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।यह भी पढ़ें : असम, अरुणाचल, मणिपुर और नागालैंड में परिसीमन पर सुप्रीम कोर्ट शख्त, केंद्र को भेजा नोटिसइस समय के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में 1000 से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।इसके अलावा भारत में हर साल 26 जुलाई यानी आज के दिन कारगिल विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जाता है। इस दिन ही कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 60 दिनों तक चले युद्ध का अंत हुआ था। भारत को इस युद्ध में जीत मिली थी. साल 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठिये आतंकी और सैनिक चोरी-छिपे कारगिल की पहाड़ियों में घुस आए थे।यह भी पढ़ें : तस्करों पर एक्शन मूड में नजर आई असम पुलिस, 12 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्तदेश दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं—1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया।1965 - मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।1974 - फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सज़ा सुनायी।2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।2012 - सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।2013 - पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5Gmi7YM

कोई टिप्पणी नहीं