Breaking News

छोटी बच्ची ने अंडों से किया जगब का जादू, देखने वालों के उड़ गए होश


एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जो दिखने में किसी जादूगर की तरह बिल्कुल भी नहीं लग रही है मगर उसने ऐसा जादू कर दिखाया है कि लोग भी हैरान हो जा रहे हैं। ट्विटर अकाउंट @TansuYegen पर हमेशा ही रोचक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। कई वीडियोज इतने अनोखे होते हैं कि वो वायरल होने लगते हैं। यह भी पढ़े : Horoscope July 2022 : जुलाई के महीने में इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है शानदार समय , जानिए संपूर्ण राशिफलहाल ही में इस अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है वो अनोखा होने के साथ-साथ हैरान करने वाला भी है। वीडियो में एक बच्ची कई लोगों के बीच खड़ी होकर जादू का खेल दिखा रही है। उसका अंदाज बेहद निराला है और लोगों को उसकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आ रही है।<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Little magician? <a href=https://t.co/PfkLqHj1Lx>pic.twitter.com/PfkLqHj1Lx</a></p>— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) <a href=https://twitter.com/TansuYegen/status/1540685810348982272?ref_src=twsrc%5Etfw>June 25, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>वीडियो में एक बच्ची पार्क जैसी किसी जगह पर खड़ी है और उसके इर्द-गिर्द कई और लोग खडे़ दिख रहे हैं। बच्ची सबको जादू का खेल दिखा रही है। उसने टेबल पर 3 अंडे रखे हैं और दो कटोरों से उसे ढक दे रही है। वो एक बार में दो अंडों एक कटोरे के अंदर रखती है और फिर अचानक तीसरे कटोरे के अंदर मौजूद अंडा पहले कोटेरे के अंदर आ जाता है। वो ये सब कुछ इतनी तेज कर रही है कि पता ही नहीं चल पा रहा है कि वो ऐसा कर कैसे पा रही है।यह भी पढ़े : Horoscope 26 June : मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक वालों के लिए ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ, हरी वस्‍तु का दान करेंये वीडियो वायरल हो रहा है। इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा कि उसकी परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छी है। वो अपने बाएं हाथ में अंडे को रख रही है और अपने दूसरे हाथ से उसके डायरेक्शन को मिस गाइड कर रही है। लोगों की नजरें उसके एक हाथ पर हैं जबकि वो दूसरे हाथ से पूरा जादू कर दे रही है। एक ने कहा कि बच्ची का जादू जितना हैरान करने वाला है, उससे ज्यादा वो खूबसूरत है। एक ने कहा कि छोटी बच्ची बेहद टैलेंटेड है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nPQlBJR

कोई टिप्पणी नहीं