Breaking News

दादी का नजर उतारने के टोटके ने जीता लोगों का दिल, वीडियो में देखिए


हमारे बड़े-बुजुर्गों के कुछ उपाय ऐसे हैं जो जीवन को बहुत ही आसान बना देते हैं। कभी कभी उनके उपाय और टोटकों के आगे बड़े बड़े वैज्ञानिक और डॉक्टर फेल हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण हैं नजर उताराना । इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दादी अपने पोते की नजर उतार रही है। <blockquote class=twitter-tweet><p lang=hi dir=ltr>कोई क्या बिगाड़ सकता है इस बच्चे का.❤️ <a href=https://t.co/JjLBbPjxmm>pic.twitter.com/JjLBbPjxmm</a></p>— Awanish Sharan (@AwanishSharan) <a href=https://twitter.com/AwanishSharan/status/1535239793445113856?ref_src=twsrc%5Etfw>June 10, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>यह भी पढ़ें- Civilian Killing: 2021 में मारे गए नागा नागरिकों के केस की चार्टशीट में 30 सैनिकों के नाम दर्जइस वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने अपने ट्विटर पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक बुजुर्ग महिला छोटे से बच्चे की नजर उतारती दिख रही है। यूं तो इस बात की जानकारी नहीं है कि बच्चा उस महिला का कौन है मगर देखने से यही लग रहा है कि वो उसका पोता या नाती ही होगा। वीडियो ये भी दर्शाता है कि आज भी भारतीय संस्कृति में बच्चों पर से बुरी नजर हटाने के लिए बुजुर्ग पहले से चले आ रहे तौर तरीकों को अपनाते हैं जो इस देश का सबसे खूबसूरत पहलु भी है।वीडियो में साड़ी पहने एक दादी दिखाई दे रही हैं। उनके सामने एक बच्चा बैठा हुआ है। महिला ने अपने एक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़ा है जबकि दूसरे से वो हाथ को बच्चे के ऊपर से घुमाकर नजर उतार रही है। नजर उतारने के बाद वो उसे चूल्हे में डालती नजर आ रही हैं और फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियां चिटकाकर बच्चे को बुरी नजरों से दूर कर रही हैं। ये वीडियो देखकर आपको भी अपनी दादी-नानी की याद जरूर आ जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yvElGnQ

कोई टिप्पणी नहीं