18 जून को प्रदीप पांडेय और आम्रपाली दुबे की फिल्म लव विवाह डॉट कॉम का होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चटू और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्मलव विवाह डॉट कॉम का वल्र्ड टीवी प्रीमियर 18 जून को फिलमची भोजपुरी टीवी पर होगा। फिल्म लव विवाह.कॉम का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर फिलमची भोजपुरी टीवी पर 18 जून को शाम 6:30 बजे से प्रसारित होने वाला है। यह भी पढ़ें- कार्बी आंगलोंग परिषद चुनाव में भाजपा ने सभी 26 सीटों पर दर्ज की जीत, कांग्रेस ने भी किया अच्छा प्रदर्शनइसकी जानकारी प्रदीप पांडेय चिंटू ने अपने भोजपुरिया अंदाज में दी। चिंटू ने कहा, रउवा सभ भोजपुरी फिल्मी चैनल फिलमची के दरसक जन के प्रदीप पांडे चिंटू के तरफ से नमस्कार बा! प्रणाम बा..., देखीं एगो कमाल के ताजा लव स्टोरी के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, टीवी पर पहिला बार फिलिम के नाम ह लव विवाह डॉट कॉम सिर्फ फिलमची भोजपुरी चैनल पे। एह शनिवार गौरतलब है कि फिल्म लव विवाह डॉट कॉम की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट्स की है, जिसका किरदार चिंटू निभा रहे हैं।यह भी पढ़ें- कल 14 जून को त्रिपुरा में उप-चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं TMC नेता अभिषेक बनर्जीकॉलेज में उसे अपने सीनियर आम्रपाली से प्रेम हो जाता है। रत्नाकर कुमार प्रस्तुत वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन की फिल्म लव विवाह डॉट कॉम को अनंजय रघुराज ने निर्देशित किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iUXIQzn
कोई टिप्पणी नहीं