Breaking News

ये Video देख छलक जाएंगे आपके आंसू, मां की याद में बेटे ने रोते-रोते गाया दिल छूने वाला गाना


इस दुनिया में मां और उसके बच्चे से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता है। मां की कमी दुनिया की कोई चीज पूरा नहीं कर सकती है। जब बेटा या बेटी घर से दूर होते हैं तो सबसे ज्यादा अपनी मां को ही याद करते हैं। मां से दूर रहने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इन दिनों इसी रिश्ते से संबंधित सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां को याद करके ऐसा गाना गा रहा है, जिसे सुनकर आप इमोशनल हो जाएंगे।देखें वीडियो-<iframe src=https://ift.tt/rbwdW0J width=294 height=476 style=border:none;overflow:hidden scrolling=no frameborder=0 allowfullscreen=true allow=autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share allowFullScreen=true></iframe>सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपकी आंखों से आंसू निकल जाएंगे। इस वीडियो में एक बेटा अपनी मां को याद करके भावुक हो गया है और दिल छूने वाला गाना गा रहा है। वीडियो में आप बच्चे को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का गाना माई बिना जिंदगी अधूरा गाते सुन सकते हैं। इस वीडियो ने लोगों के आंखों में आंसू ला दिए हैं। बता दें कि इस गाने को गाते समय खुद खेसारी लाल यादव भी भावुक हो गए थे।यह भी पढ़ें : कॉलेज में एडमिशन से पहले देना होगा CUET टेस्ट, नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी ने जारी किया आदेशबच्चे की आवाज में यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे सुनकर लोग बहुत ही ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं। आप देख सकते हैं कि बच्चा लकड़ी की तख्त पर बैठा हुआ है। इसके बाद वह अपनी मां को याद करता है और यही गाना गाने लगता है। इस दौरान आप बच्चे की आंखों से बह रहा आंसू भी देख सकते हैं। बच्चा अपनी मां की याद में यह गाना गा रहा है। आप इस गाने में बच्चे के दर्द को महसूस कर सकते हैं।यह भी पढ़ें : अब अरुणाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन से बिजली खरीदेगा केरल, राज्य में नहीं होगी बिलजी कटौतीबच्चे के आंखों से निकल रहे आंसू यह बताने के लिए काफी हैं कि मां के बिना उसकी जिंदगी कितनी अधूरी है। बच्चे के जुबां से मां के ना होने का दर्द झलक रहा है। इस वीडियो को बनारसी बीट्स नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, बच्चे का ये गाना आपके दिल को छू जाएगा। संगीत की कोई शिक्षा नहीं ली, लेकिन बच्चे ने बहुत ही सुर ताल में गाया गाना।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6ZuYvNK

कोई टिप्पणी नहीं