Breaking News

शुरू होने वाला अमेजन पर समर सेल, बंपर फायदा उठाने के लिए पढ़ें ये खबर


नई दिल्ली। ग्रीष्मकाल की शुरूआत के साथ ही ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन डॉटइन पर कल से समर सेल शुरू हो रही है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस सेल में वनप्लस, एलजी, इंटेल, टेक्नो, फुजित्सू, रेनी और शुगर जैसे ब्रांडों पर बड़ी बचत की पेशकश की जा रही है। यह भी पढ़ें- तुरा के BJP MDC बर्नार्ड एन मारक ने मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा पर लगाए गंभीर आरोपबता दें कि अमेजन पहली बार काउंटडाउन डील भी पेश कर रहा है जो सभी ग्राहकों के लिए खुली होगी। यहां उन्हें 3 मई तक विभिन्न श्रेणियों में उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के चुनिंदा ऑफऱ तक अर्ली एक्सेस मिलेगा। ये ऑफऱ रीयलमी, ऐपल, सैमसंग, ओप्पो, बोट, नॉइज, फॉसिल, फास्ट्रैक, टाइमेक्स, अमेरिकन टूरिस्टर, सफारी, स्काईबैग्स, यूरेका फोब्र्स, फिलिप्स, हीरो साइकिल आदि जैसे ब्रांडों पर उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी आज करेंगे मणिपुर का दौरा, इम्फाल को देंगे कई सौगातउसने कहा कि इस सेल में ग्राहक और भी अधिक बचत कर सकते हैं और किफायती फाइनेंस विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के विकल्प जैसे कि आईसीआईसीआई बैंक, कोटक और आरबीएल क्रेडिट/डेबिट कार्ड, क्रेडिट/डेबिट ईएमआई लेनदेन पर तुरंत बैंक डिस्काउंट; डेबिट और क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व पर नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर, चुनिंदा क्रेडिट/डेबिट कार्ड से रोमांचक ऑफर आदि चुन सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BoXAiEz

कोई टिप्पणी नहीं