Breaking News

इस शख्स ने किया कमाल, बिना बिजली के शख्स ने चलाया पंखा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग


इस समय भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को बिजली कटौती की मार भी झेलनी पड़ रही है। इस बीच कई राज्यों में कोयले की कमी होने की बात भी सामने आई है, ऐसे में बिजली संकट और भी बढ़ सकता है। लेकिन इन सबके बीच बिजली कटौती का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है। इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह के फनी मीम्स शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर पर हैशटैग #PowerCut, #PowerCrisis और #CoalShortage ट्रेंड कर रहा है।यह भी पढ़ें : इंडियन आर्मी मणिपुर में स्थापित करेगी रेड शील्ड सेंटर, जानिए क्या होगा फायदाआईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने भी एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स अपने हाथ से ही फैन के पंखे को घुमाकर हवा खाने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लोग बिजली कटौती की समस्या से परेशान हैं। केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अपने स्तर से इस मुसीबत से निजात पाने में लगी हुईं हैं, लेकिन अभी कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। देखें वीडियो—<blockquote class=twitter-tweet><p lang=hi dir=ltr>ये टेक्निक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिये. <a href=https://t.co/dUUF0BlGQ2>pic.twitter.com/dUUF0BlGQ2</a></p>— Awanish Sharan (@AwanishSharan) <a href=https://twitter.com/AwanishSharan/status/1520017020305444864?ref_src=twsrc%5Etfw>April 29, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script> यह भी पढ़ें : मिजोरम में कोरोना के 83 नए मामले सामने आए, पिछले 24 घंटों में नहीं हुई किसी की मौतइसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में बिजली संकट को देखते हुए कोयला की पहुंच समय पर हो, इसलिए रेलवे ने 42 यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। आने वाले दिनों में बिजली संकट के और भी बदतर होने की संभावना है क्योंकि प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ी है। वहीं कोयले की कमी से जूझ रहे थर्मल पावर प्लांटों पर दबाव भी बढ़ गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1WeP6xa

कोई टिप्पणी नहीं